BREAKING NEWS

आज की जाएगी मां महागौरी की उपासना, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: साजा में युवक की हत्या के विरोध में बंद रहा भिलाई – दुर्ग 00 समर्थन के लिए हिंदूवादी संगठनों के साथ सड़क पर उतरे भाजपाई…. 00 फोरलेन पर सुपेला और सिरसा चौक पर किया ग

Admin Tue, Apr 11, 2023

भिलाई नगर 10 अप्रैल 2023। बेमेतरा में दो समुदायों के बीच के विवाद में हुई हत्या के विरोध में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद् ने बंद का आह्वान किया। बंद को समर्थन देने का आग्रह करने हिंदूवादी संगठनों के साथ स्थानीय भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी आज सड़क पर उतरे। चेम्बर ऑफ कामर्स ने पहले ही बंद को समर्थन देने की घोषणा कर दी थी।। जिसके कारण सोमवार को भिलाई – दुर्ग बंद का असर दिख रहा है। भिलाई – दुर्ग में बंद का असर साफ दिखाई पड़ा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विहिप के बंद को अन्य संगठन भी अपना समर्थन देकर सड़क पर उतरे। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक सुपेला में जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में चक्काजाम किया गया। इस तरह का चक्काजाम भिलाई-3 के सिरसा चौक पर भी हुआ। हिंदू युवक की हत्या को लेकर राजधानी भी पूरी तरह बंद रहा सुबह से ही प्रदर्शनकारी सड़क पर निकल गए बेमेतरा साजा कबीरधाम राजनांदगांव बालोद नवागढ़ अहिवारा छुई खदान खैरागढ़ दल्ली राजहरा मानपुर मोहला में बंद का अच्छा खासा असर देखने को मिला छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कार्यकर्ता जगह जगह घूमते रहे। दुर्ग भिलाई के सभी बाजारों को पूरी तरह से बंद कराने की जद्दो जहद सुबह से चलती रही। हालांकि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स ने बंद को अपना समर्थन दिया है और दोपहर 2 बजे तक वे अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने का फैसला घोषित कर दिया था। इसके बाद भी सुबह के समय कई दुकाने खुली रही। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लिए घूमते रहे और खुली दुकानों को बंद कराते रहे। विश्व हिंदु परिषद के छत्तीसगढ़ बंद को लेकर दुर्ग – भिलाई सहित भिलाई-3, चरोदा, जामुल, कुम्हारी जैसे शहरी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था कर रखी। संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पेट्रोलिंग और कुछ स्थानों पर फिक्स पाइंट बनाकर पुलिस बल को तैनात किया गया। किसी भी तरह की समस्या के लिए पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया। इधर दुर्ग भिलाई के सभी प्रमुख बाजारों में पुलिस बल की तैनाती दिख रही है। पटेल चौक दुर्ग से लेकर इंदिरा मार्केट, स्टेशन टोड, पद्मनाभपुर मार्केट तथा इधर भिलाई में नेहरू नगर, सुपेला आकाश गंगा, जवाहर मार्केट सहित टाउनशिप में संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनात है। बेमेतरा में हिंसक घटना और एक युवक की हत्या के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद किया गया है। बंद का ऐलान विश्व हिंदू परिषद ने किया है। कवर्धा-बेमेतरा के पास विहिप और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं। जयस्तंभ चौक पर चक्का जाम किया गया है। भाटागांव में बसों को नहीं चलने दिया। कुछ बसों पर पत्थर भी फेंका गया है। एक बस के सामने का शीशा टूट गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। रायपुर में स्कूल पहुंचने के बाद कई स्कूलों में छुट्टी देकर बच्चों और स्टाफ को घर भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सुबह 5 बजे से प्रदर्शनकारी बाजार बंद करवाने के लिए निकले हैं। इस मामले में साहू समाज भी समर्थन कर रहा है। क्योंकि बेमेतरा की हिंसक घटना में जिस युवक को मारा गया, वह साहू समाज से था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें