: अनाधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण कराने वालों के लिए भिलाई निगम कर रहा है शिविर आयोजित
Admin Sat, Mar 25, 2023
शिविर में आर्किटेक्ट भी मौजूद रहेंगे
भिलाई नगर- नगर पालिक निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में अनाधिकृत विकास व निर्माण के नियमितीकरण के लिए भिलाई निगम के द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं.शिविर का लाभ उठाकर बिना अनुज्ञा के निर्माण, अनुज्ञा के विपरीत निर्माण,आवासीय में व्यवसायिक निर्माण करने वाले लोग नियमितीकरण करा सकते हैं.शिविर में आर्किटेक्ट भी मौजूद रहेंगे. 27 एवं 28 मार्च को नेहरू नगर के आवासीय सह व्यवसायिक परिसर नेहरू नगर में और 27 एवं 28 मार्च को ही दक्षिण गंगोत्री प्रियदर्शनी परिसर में तथा 29 मार्च एवं 31 मार्च को स्मृति नगर बाजार क्षेत्र के समीप प्रातः 11:00 बजे से शिविर का आयोजन किया जा रहा है. अनाधिकृत विकास व निर्माण के दायरे में आने वाले सभी इस शिविर में नियमितीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए निगम के कर्मचारी निरंजन असाटी, हरि प्रेम वर्मा, ओमप्रकाश चंद्राकर, यतराम चंद्राकर, प्रमोद शर्मा एवं विवेक साहू शिविर स्थल पर उपस्थित रहेंगे.गौरतलब है कि अनाधिकृत विकास व नियमितीकरण के दायरे में आने वाले लोगों को नोटिस दी जा रही है.नोटिस की अवहेलना करने वाले दुकानों,भवनों पर सील बंदी की कार्रवाई निगम द्वारा की जा रही है.हाल ही में निगम और व्यापारियों के मध्य हुई बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा विभिन्न व्यवसाइयो की मांग पर फिलहाल सीलबंद की कार्रवाई को रोक दिया गया है और नियमितीकरण के लिए शिविर का आयोजन मार्केट एरिया में किया जा रहा है. आज जोन क्रमांक 3 पावर हाउस भिलाई में तथा जोन क्रमांक 4 सपना टॉकीज नंदनी रोड के समीप शिविर का आयोजन किया गया था.जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने नियमतिकरण के लिए आवेदन जमा किए है.
विज्ञापन