BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: BHILAI-3 जब सहम गए स्कूली बच्चे… बच्चों के बीच कुंडली मारकर छुपा बैठा था अजगर…टला बड़ा हादसा

Admin Thu, Apr 20, 2023

भिलाई-3आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे छोटे बच्चों के बीच एक बड़ा सा अजगर सांप छिपकर बैठा था। खुशकिस्मती रही कि अजगर ने किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाया और अनहोनी की आशंका टल गई। अपने बच्चे को छोड़ने पहुंची महिला की नजर अजगर पर पड़ते ही खेल रहे बच्चे सहम से गए। मोहल्ले के कुछ युवकों ने अजगर को आंगनबाड़ी से बाहर खदेड़ दिया। भिलाई-3 के वार्ड 15 बजरंग पारा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आज अजगर सांप नजर आने से यहां आने वाले बच्चों के साथ ही उनके पालकों में डर समा गया है। एक बड़ा सा अजगर आंगनबाड़ी केंद्र के मुख्य दरवाजे पर लगे ग्रिल के नीचे कुंडली मारकर बैठा हुआ था। कार्यकर्ता और सहायिका की मानें तो सुबह 7 बजे आंगनबाड़ी केंद्र का ग्रिल गेट खोलते समय अजगर नजर नहीं आया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के बाद अजगर वहां आया। इस बीच छोटे छोटे बच्चे आकर अंदर वाले कमरे में खेल रहे थे। तभी एक महिला अपने बच्चे को छोड़ने पहुंची। बच्चे को छोड़कर जब वह लौट रही थी तब ग्रिल गेट के पास कुंडली मारकर बैठे अजगर को देख वह सहम गई। सहायिका ने बचते बचाते सभी बच्चों को बाहर निकाला फिर मोहल्ले के युवाओं को जानकारी दी गई। कुछ युवक आए और अजगर को बाहर निकालकर पीछे के खुले जगह की ओर खदेड़ दिया। आंगनबाड़ी भवन जिस जगह पर बना है उसके पीछे खुला जगह और रेल पटरी है। खुले जगह पर झाड़ियों के घने झुरमुट के बीच सांपों के बसेरा के लिए अनुकूल दीमक के कईं भिंभोरी हैं। आए दिन आंगनबाड़ी केंद्र में जहरीले सांप और बिच्छू निकलते रहते हैं। इसलिए आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास झाड़ियों की सफाई और दीमक के भिंभोरी को बंद करने की ओर महिला एवं बाल विकास परियोजना भिलाई-2 के अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया जाता रहा है। लेकिन कोई ध्यान नहीं देने से बच्चों के साथ अनहोनी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें