: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भिलाई ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मान
Admin Tue, Mar 14, 2023
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय आवाह्न एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन पर एवम भारतीय जनता महिला मोर्चा जिला भिलाई अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एवम समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया एवं विशिष्ट अतिथि जिला सहप्रभारी चेम्मन देशमुख, भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, योगेंद्र सिंह, प्रेम लाल साहू, महामंत्री विभा अवस्थी, संध्या तिवारी, आयुषी पांडे, मिनी पांडे, निर्मला यादव उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला स्वीटी कौशिक द्वारा किया गया एवम कार्यक्रम संचालन तृप्ति चंद्राकर एवम सरला आचार्य द्वारा किया गया।भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।
स्वीटी कौशिक ने अपने स्वागत भाषण में महिलाओं को समर्पित करते हुए कहा कि आज महिला किसी पर निर्भर नहीं हैं। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी रखती हैं। समाज को महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि समाज की पहचान के लिए करनी चाहिए। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। हर जीवन को लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह राजनीति के क्षेत्र में हो घर पर हो या ऑफिस पर।
मुख्य अतिथि ब्रजेश बिचपुरिया में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन का प्रमुख ध्येय माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही है। कहा कि नारी शक्ति के सशक्तीकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है। महिलायें आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, साथ ही साथ उनपर मातृत्व और घर संभालने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत सी योजनाएं चला रहे हैं और निरंतर महिलाएं आगे बढ़ती जा रही है। बिचपुरिया ने यह भी कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ महिला दिवस के दिन ही नहीं साल के 365 दिन करनी चाहिए क्योंकि हर किसी का जीवन महिला से ही प्रारंभ होता है। आज देश में बहुत से क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर देश नाम रोशन कर रही है महिलाये
विज्ञापन