: पीएम नरेंद्र मोदी के भिलाई दौरे से पहले अमित शाह का इसी महीने दुर्ग आगमन ! चुनावी तैयारियों को लेकर गैर सरकारी दौरा….!
पीएम नरेंद्र मोदी के भिलाई दौरे से पहले अमित शाह का इसी महीने दुर्ग आगमन ! चुनावी तैयारियों को लेकर गैर सरकारी दौरा….!
रायपुर – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएम नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन के दो हफ्ता पहले 22 जून को दुर्ग आ रहे हैं ! वे भाजपा के महा जन संपर्क अभियान के अंतर्गत आ रहे हैं। राष्ट्रबोध को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार यह उनका कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा। वे भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा भी लेंगे। इस अभियान में अब तक केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, अश्विनी चौबे रायपुर, बिलासपुर आ चुके हैं।
बीते कुछ समय में अमित शाह कोरबा, रायपुर और बस्तर आ चुके हैं। बीते 23 मार्च को बस्तर में तो वे सीआरपीएफ का राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल हुए थे !
उल्लेखनीय है कि आगामी 7 जुलाई को पीएम मोदी भी भिलाई प्रवास पर आ रहे हैं।
Cglive24 News playstoe YouTube
विज्ञापन