BREAKING NEWS

पार्वती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

: आज 21 जुलाई को मेष से लेकर मीन राशि का कैसा रहेगा दिन, देखें अपना राशिफल

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, : ASP और डीएसपी स्तर अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची

Vinod Prasad Mon, Jul 20, 2026

Police Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 92 अधिकारियों का तबादला किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में जिला पुलिस, पुलिस मुख्यालय और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सरकार का कहना है कि यह बदलाव पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र प्रसाद भैया को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मैनपाट नियुक्त किया गया है। वहीं ओपी शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई-दुर्ग का सेनानी बनाया गया है। वहीं गायत्री सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एनएचआरसी) के पद पर पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची में विभिन्न जिलों में कार्यरत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और उप पुलिस अधीक्षकों के साथ पुलिस मुख्यालय के कई अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। इससे राज्य के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।

देखें आदेश

विज्ञापन

जरूरी खबरें