BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, इस Link से करें चेक

CG TRANSFER BAN : छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर पर ब्रेक!

NAXALI NEWS: जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी की तलाश जारी

बारात से लौटा पति देख रह गया सन्न

, 8 ठिकानों पर छापे, नकदी और 37 किलो चांदी जब्त

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

प्रयागराज। प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में शंकराचार्य अविमुक्तेश् : प्रयागराज कोर्ट में सुनवाई के बाद आशुतोष महाराज रोते हुए बाहर निकले, फैसला सुरक्षित

Vinod Prasad Sat, Feb 14, 2026

प्रयागराज। प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में कथित बाल यौन शोषण मामले में शुक्रवार को अहम सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब तय होगा कि शंकराचार्य के खिलाफ FIR दर्ज होगी या मामला खारिज किया जाएगा।

मामले के शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज खुद इस केस में पैरवी कर रहे हैं। दोपहर 2 बजे शुरू हुई सुनवाई में उन्होंने जज विनोद कुमार चौरसिया के सामने कहा कि दो नाबालिग शिष्यों ने उनके पास आकर अपने साथ हुए यौन शोषण की जानकारी दी। उन्होंने मांग की कि मामले में FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। आशुतोष महाराज ने यह भी दावा किया कि उन्हें जान से मारने और कार उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।

इसके बाद शंकराचार्य पक्ष के वकील ने आरोपों को निराधार बताते हुए तैयारी के लिए समय मांगा। जज ने पॉक्सो कोर्ट रूम खाली कराकर बंद कमरे में दोनों नाबालिगों के बयान दर्ज किए। बच्चों ने जज के सामने कथित घटनाओं का विवरण दिया, जिसे कैमरे में रिकॉर्ड किया गया।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। बाहर निकलते समय आशुतोष महाराज भावुक नजर आए। उन्होंने मीडिया से कहा कि बच्चों ने खुलकर बयान दिया है और कई साक्ष्य कोर्ट के सामने रखे गए हैं, जिनमें कुछ सीडी भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें प्रयागराज में रुकना असुरक्षित लग रहा है। उधर, अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए न्यायपालिका पर भरोसा जताया है। मामले में अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें