: राहुल गांधी की सांसदी रद्द होते ही छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कांग्रेस का विरोध, रायपुर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, दोनों ने दफ्तरों में फेंकी कालिख
Admin Fri, Mar 24, 2023
भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गुस्सा भड़क उठा। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे भाजपा कार्याकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर पथराव किया। बताया जा रहा है पथराव में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव भव
RAIPUR. राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कांग्रेस ने विरोध शुरू हो गया है। आज छत्तीसगढ़ में जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। राहुल की सांसदी रद्द होने की खबर फैलते ही रायपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर के बाहर पार्टी नेताओं के पोस्टर पर कालिख फेंक दी और पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालात बिगड़ने के बाद एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त बल की तैनाती की और माहौल को शांत कराने का प्रयास किया। तब कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए।इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गुस्सा भड़क उठा। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे भाजपा कार्याकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर पथराव किया। बताया जा रहा है पथराव में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के बाहर पथराव भी किया। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने काफी प्रयास किया। मगर वे नहीं माने और कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंक दी।
इधर, सीएम भूपेश ने कहा-तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें। आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह रहा है “डरो मत”। इंदिरा जी के साथ भी यही भूल की थी कुछ लोगों ने, बाकी फिर इतिहास है। यहीं मिलेंगे जनता की अदालत में। जनता होगी, जननेता होगा..नहीं होगा तो सिर्फ़ डर और तानाशाह।
विज्ञापन