BREAKING NEWS

अब इस तारीख को होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल…..

CG- मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकारी कॉलेजों में 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

नाबालिग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक…..

, युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

जलसंसाधन विभाग : के 5 विकास कार्यों के लिए लगभग 29 करोड़ की राशि स्वीकृत

Vinod Prasad Fri, Mar 6, 2026

00 वनांचल के सिंचाई क्षमता में होगी बढ़ोतरी, पर्यटकों को भी मिलेगी सुविधाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जलसंसाधन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के 5 विकास कार्यों के लिए कुल 28 करोड़ 85.लाख 83 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है, जिससे प्रदेश के वनांचल में सिंचाई क्षमता में वृद्धि के साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वीकृत कार्यो में कोरिया (मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर) जिले के विकासखण्ड-वैकुण्ठपुर की हुंडिका (हुडि़का) जलाशय योजना का निर्माण (विस्तारीकरण) कार्य के लिए 1649.59 लाख (रूपये सोलह करोड़ उनचास लाख उनसठ हजार) रुपए की प्रदान की गई है। इसी प्रकार मुंगेली जिले के विकासखण्ड- लोरमी अंतर्गत मनियारी (खुडिय़ा) जलाशय का सौदर्यीकरण, वाटर स्पोर्ट सेंटर पार्क, पिकनिक स्पॉट का निर्माण, रेस्ट हाऊस/निरीक्षण गृह का उन्नयन तथा बांध के ऊपर सी.सी. रोड का निर्माण एवं रेलिंग का कार्य के लिए 376.04 लाख (रूपये तीन करोड़ छिहत्तर लाख चार हजार) रुपए, मुंगेली जिले के ही विकासखण्ड-मुंगेली के ग्राम करही/धरमपुरा में स्थित शासकीय भूमि में संभागीय कार्यालय एवं दो उपसंभागीय कार्यालय तथा कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी हेतु आवासीय भवन निर्माण कार्य हेतु 279.18 लाख (रूपये दो करोड़ उन्यासी लाख अट्ठारह हजार) रूपए की स्वीकृति जलसंसाधन विभाग द्वारा दी गई है।

इसी तरह बस्तर जिले के विकासखण्ड-बकावण्ड की उलनार जलाशय शीर्ष कार्य एवं नहर मरम्मत एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु 300.38 लाख (रुपए तीन करोड़ अड़तीस हजार) रुपए एवं कांकेर जिले के विकासखण्ड-अंतागढ़ के मड़पा-निरूल नाला में फूलसिंग के खेत के पास स्टापडेम निर्माण कार्य हेतु 280.62 लाख (रूपये दो करोड उनसठ लाख उनसठ हजार) रुपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जलसंसाधन विभाग द्वारा प्रदान की गई है।


विज्ञापन

जरूरी खबरें