BREAKING NEWS

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: होली की खुशियों के बीच भिलाई के होनहार छात्र चीकू की दर्दनाक मौत, घर के निकट बाइक कार में जोरदार टक्कर…!!

Admin Fri, Mar 10, 2023

जिस वक्त लोग होली की खुशियां मना रहे थे तभी छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक सड़क दुर्घटना से एक खुशहाल परिवार का चिराग बुझ गया। इस सड़क दुर्घटना में भविष्य की संभावनाओं से भरे 23 साल के होनहार ग्राफिक्स एंड एनिमेशन से बीईसी फाइनल के छात्र परविंदर सिंह बरहा उर्फ चीकू की दर्दनाक मौत हो गई। हाउसिंग बोर्ड स्टेट बैंक के पास जिस जगह चीकू की बाइक सवार कार से टकराई वहां से उसका घर चंद कदम दुरी पर ही है! दुर्घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत चीकू को 112 एंबुलेंस एंबुलेंस से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे ब्राड डेड घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि चीकू की बाइक को कार वाले ने टक्कर मारी है या फिर वह खुद ही कार से टकराकर दूसरी बाइक से टकराया है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। चीकू के पिता देवेंद्र सिंह की नंदनी रोड में कार रिपेयरिंग की शॉप है। उनका एक बेटा चीकू और 17 साल की बेटी तनीषा हैं। बेटा खरोरा यूनिवर्सिटी से ग्राफिक्स एंड एनीमेशन में बीईसी फाइनल सेमेस्टर में था। होली के दिन वो घर वालों से बोल कर निकला था कि वो अपने दोस्तों के पास जा रहा था। इसके बाद वो हाउसिंग बोर्ड में अपने दोस्तों से मिला। यहां से वो नंदिनी रोड की तरफ जा रहा था। तभी एसबीआई के सामने ये दुर्घटना हो गई। देवेंद्र सिंह का कहना है कि उनका बेटा एनिमेशन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता था। घर वालों ने भी उसको लेकर बड़े-बड़े अरमान सजाए थे, लेकिन वो सब चूर चूर हो गया. शोकाकुल परिवार ने सैकड़ों शुभचिंतकों के साथ रामनगर मुक्तिधाम में चीकू को अंतिम बिदाई दी. होली वाले दिन भिलाई में चाकूबाजी से एक हत्या और अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं तथा विभिन्न कारणों से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के मरचुरी में एक दिन में 10 से अधिक डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए पहुंची थी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें