BREAKING NEWS

इस दिन होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी

, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

आतिशबाज़ी और ‘झालमुड़ी पार्टी’ से गूंजा शहर

कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! SI, ASI और हेड कांस्टेबल समेत 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

अजब प्रेम की गजब कहानी : 30 साल की युवती को 70 साल के बुजुर्ग से हुआ : अजब प्रेम की गजब कहानी : 30 साल की युवती को 70 साल के बुजुर्ग से हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी

Vinod Prasad Fri, Oct 10, 2025

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अजब- गजब मामला सामने आया है, जहां 70 साल के बुजुर्ग और 30 साल की युवती ने प्रेम विवाह किया है. पूरा मोहल्ला इसका साक्षी बना है. विधि विधान के साथ सात फेरे लेकर दोनों ने अपने प्यार को नई पहचान दी है. इस वाक्ये ने सबको हैरान भी कर दिया है. (30 साल की युवती ने 70 साल के बुजुर्ग से की शादी

दरअसल, मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है. जहां 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व का दिल वहीं मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय युवती पर आया. युवती ने भी दादू राम के प्यार को स्वीकार किया. प्यार परवान चढ़ा. दोनों ने शादी करके साथ जीवन बिताने का फैसला लिया. फैसले को हकीकत में बदलने का दिन आया. आज दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी की. मोहल्ले के शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए दोनों ने सात फेरे लिए. वरमाला, सिंदूर के साथ शादी की सभी रस्म अदायगी की.

मोहल्लावासी बने बाराती

खास बात ये भी है कि, दोनों के इस अजब गजब प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना. बाकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर मोहल्ले के लोग शादी में शरीक हुए और दोनों को नव दांपत्य जीवन की बधाई दी. बताया जा रहा है कि दादू रोजी मजदूरी का काम करता है. 70 के उम्र में बुजुर्ग दादूराम और 30 के उम्र की युवती, दोनों की दीवानगी और प्रेम गजब है. इस अजब गजब शादी से लोग हैरान जरूर हैं, लेकिन दोनों की दीवानगी और प्यार उन्हें इनका कायल भी बना रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें