BREAKING NEWS

अब इस तारीख को होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल…..

CG- मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकारी कॉलेजों में 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

नाबालिग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक…..

, युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

रायपुर। CM साय ने परीक्षा में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स के लिए ट्वीट किय : ऑल द बेस्ट बच्चों...CM साय ने परीक्षा में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स के लिए किया ट्वीट

Vinod Prasad Tue, Feb 17, 2026

रायपुर। CM साय ने परीक्षा में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स के लिए ट्वीट किया है, मेरे प्यारे बच्चों, परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूँ कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए-आप अकेले नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं। परीक्षाओं का समय कभी-कभी मन में घबराहट भी लेकर आता है। यह स्वाभाविक है। यदि आपको डर लग रहा है, तो इसका अर्थ है कि आप अपनी पढ़ाई और अपने भविष्य को गंभीरता से लेते हैं। बच्चों, यह समझ लीजिए कि डर कमजोरी नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। लेकिन इन्स डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें। आपने पूरे वर्ष मेहनत की है। हर दिन का प्रयास, हर अभ्यास, हर दोहराव-सब आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़े हैं।आप सभी नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएँ, समय का संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें, पेंष्टिक भोजन करें और कुछ दिनों के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें।मुझे पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ के मेरे सभी विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मेरा स्नेह, आशीर्वाद सदैव आपके साथ है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। ऑल द बेस्ट बच्चों...

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें