: मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय ने दो बड़ी घोषणाएं की….
Admin Mon, Dec 11, 2023
मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय ने दो बड़ी घोषणाएं की….
रायपुर । छत्तीसगढ़ में नयी सरकार 13 दिसंबर को शपथ ले लेगी। पुलिस परेड मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान ही छत्तीसगढ़ की जनता को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दे दिया था। लिहाजा साइंस कॉलेज मैदान को संवारने का काम चल रहा है। शपथ ग्रहण में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
इधर मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने पार्टी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- सबसे पहले मैं बीजेपी को धन्यवाद देता हूं। मैं मोदी की गारंटी को पूरा करने का शत प्रतिशत काम करूंगा। इसके बाद उन्होंने 2 बड़ी घोषणाएं कीं।आवास योजना के तहत 18 लाख आवास बनाने का काम सबसे पहले करूंगा।25 दिसंबर को ही सबसे पहले किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया जाएगा।माना जा रहा है कि शपथ लेने के तुरंत बाद ही कैबिनेट बुलायी जा सकती है, जिसमें संकल्प पत्र के आधार पर कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं। उन फैसलों में से दो फैसलों के तो मुख्यमंत्री ने संकेत भी दे दिये हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय के बाद इन बड़े नेताओं को मिल सकती है मंत्री पद की बड़ी जवाबदारी, देखें पूरी लिस्ट…
Cglive24 news
विज्ञापन