BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: मार्च माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5049 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

Admin Mon, Apr 3, 2023

154 वाहन चालको का लाइसेंस भी निलंबित कराया गया, 1200 से ज्यादा बिना हेलमेट एवं 900 से अधिक बिना सीट बेल्ट लगाये चालको पर की गई कार्यवाही… भिलाई। डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग निर्देश पर एवं सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओ के प्रमुख कारण जैसे दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना हेलमेट, शराब का सेवन कर वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाना एवं तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालको के उपर मार्च माह में कुल-5049 कार्यवाही की गई जिसमें 1237 बिना हेलमेट, 952 बिना सीट बेल्ट, 843 तीन सवारी, 88 मोडिफाई सायलेंसर/बिना नंबर एवं 105 शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं अन्य धाराओं में वाहन चालको के उपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाईन के अनुसार 154 वाहन चालको का लायसेंस भी निलंबन कराया गया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा प्रतिदिन जिले अलग-अलग प्रमुख मार्गों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के ऊपर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है इस विशेष अभियान कार्यवाही की वजह से इस माह सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। अपील- यातायात पुलिस दुर्ग सभी आम नागरिकों से लगातार अपील करते आ रही है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन कर वाहन चालन करे ताकि स्वयं भी सुरक्षित रहे और सामने वाले को सुरक्षित आवागमन करने दे जिससे आप किसी गंभीर सडक दुर्घटना कि शिकार नहीं होगें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें