BREAKING NEWS

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 47 VIP नेताओं की सुरक्षा खत्म, देखें पूरी लिस्ट…!!

करोड़ों की हेराफेरी का लगा आरोप,जानिए पूरा मामला…!!

पुलिस को चकमा देने रची ऐसे साजिश, सुनकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

, एक APK फाइल खाली कर सकती है बैंक खाता

और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG-संख्यिकी अधिकारी निलंबित, : करोड़ों की हेराफेरी का लगा आरोप,जानिए पूरा मामला…!!

Vinod Prasad Thu, Nov 19, 2026

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में संभागीय संयुक्त संचालक ने बड़ी कार्रवाई की है। 2.27 करोड़ की हेराफेरी करने वाले सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला नारायणपुर जिले का है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के अभिलेखों की जांच की गई थी। इस जांच के दौरान कुल 2,27,73,000 रूपए की भारी राशि का अंतर मिला था। सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। नोटिस दिए जाने के बाद भी सहायक सांख्यिकी अधिकारी के द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते की भूमिका को सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें