BREAKING NEWS

WhatsApp पर दिवाली बोनस का मैसेज वायरल, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार

संस्कृति और स्वाभिमान का पर्व” – मंत्री राजवाड़े

सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी मृतक की पत्नी

राज्य शासन ने की बड़ी कार्रवाई, सहायक संचालक को किया निलंबित, देखें आदेश…..

: इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…..

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG : सिरप की बोतल से मिला मांस का टुकड़ा, दवाई के रूप में गर्भवती को दिया गया, फिर जो हुआ……

Vinod Prasad Sat, Dec 6, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चौकाने वाली खबर सामने आई है। देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता को दी गई कैलिशियम सिरप की बोतल से मांस जैसा संदिग्ध टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है।

यह सिरप कैलसिड कंपनी का बताया जा रहा है, जिसे अस्पताल द्वारा मरीज को नियमित दवाई के रूप में दिया गया था। घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कुछ खुराक लेने के बाद प्रसूता ने सिरप का स्वाद और गंध अजीब महसूस की। उसे शक होने पर उसने बोतल अपने पति को दिखाया। जब प्रसूता का पति बोतल को ध्यान से देखने लगा, तो उसने भीतर तैरता हुआ मांस जैसा टुकड़ा देखा। यह दृश्य देखकर परिवार घबरा गया और तुरंत बोतल लेकर सीधे देवपुरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा।

जैसे ही सिरप की बोतल स्वास्थ्य केंद्र में दिखाई गई, वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ भी दंग रह गया। उन्होंने तुरंत बोतल को अलग रखकर सील कर दिया और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी। बताया जा रहा है कि सिरप का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की घटना बेहद गंभीर है और यह मरीजों की जिंदगी को खतरे में डाल सकती है। अस्पताल परिसरों में दवाइयों की क्वालिटी कंट्रोल पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें