BREKING :- : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड में लगी भीषण आग, दुकानों में मची अफरा-तफरी
Vinod Prasad Mon, Apr 20, 2026
रायपुर :- राजधानी के पंडरी स्थित पुराना बस स्टैंड रायपुर में आज अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बस स्टैंड परिसर में मौजूद दुकानों में लगी,जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग की लपटें काफी तेज बताई जा रही हैं, जिससे कई दुकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची दमकल टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन