BREAKING NEWS

पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

आयुक्त रजत बंसल बोले- जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें

उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का संवरेगा भविष्य : साव

में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को

फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें : मुख्य सचिव विकासशी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

बीजापुर। जिले की पुलिस और प्रशासन के प्रयासों से नक्सलवाद का रास्ता छो : बीजापुर में 85 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

Vinod Prasad Mon, Mar 23, 2026

बीजापुर। जिले की पुलिस और प्रशासन के प्रयासों से नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों को शिक्षित और स्वावलंबी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत चलाये जा रहे उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से उन आत्मसमर्पित नक्सलियों को बुनियादी साक्षरता (बेसिक पढऩे और लिखने का कौशल) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो अपने जीवन में कभी औपचारिक स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके थे। इसी अभियान के तहत आज बुनियादी साक्षरता का प्रशिक्षण पूरा कर चुके 85 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने साक्षरता परीक्षा दी है।

इससे पहले भी 272 आत्मसमर्पित कर चुके नक्सल कैडर्स ने यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, और अब वे साक्षर होकर एक सामान्य नागरिक की तरह जीवन यापन कर रहे हैं। इन सभी को छ.ग. शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सहायता, रोजगार मूलक प्रशिक्षण और पुनर्वास के सभी लाभ दिए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य भटके हुए युवाओं को हिंसा के मार्ग से हटाकर शिक्षा के माध्यम से उनके हाथों में कलम देना है। बीजापुर पुलिस जिले में सक्रिय नक्सलियों से लगातार अपील कर रही है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें और शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर शांतिपूर्ण जीवन की शुरुआत करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें