BREAKING NEWS

सोमवार का दिन आज, जानिए शुभ मुहूर्त, तिथि, योग, नक्षत्र और राहुकाल का समय

Aaj ka Rashifal 14 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

नेशलन लोक अदालत में 28953 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण, 72.60 लाख रुपए से अधिक की राशि का निपटारा

पहले दिन करीब 5 करोड़ की कमाई; भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

7 वर्षीय बच्चे की दबने से मौत

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

तिल्दा में जर्जर स्कूल गेट ने ली मासूम की जान, : 7 वर्षीय बच्चे की दबने से मौत

Vinod Prasad Sun, Sep 13, 2026

रायपुर। तिल्दा के पास हथबंद गांव में स्वामी आत्मानंद स्कूल के मुख्य गेट के गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम यादव के रूप में हुई है, जो अपने रिश्तेदारों के यहां हथबंद आया हुआ था। शनिवार को शिवम स्कूल के मुख्य गेट के पास खेल रहा था। इसी दौरान जर्जर पिलर से जुड़ा लोहे का भारी गेट अचानक उसके ऊपर गिर गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल के जर्जर पिलर और गेट को लेकर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत की जरूरत को लेकर पहले भी ध्यान दिलाया गया था, लेकिन इस ओर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद सिमगा एडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि गेट और पिलर की खराब स्थिति की जानकारी जिम्मेदारों को थी या नहीं और सुरक्षा के लिए समय रहते क्या कदम उठाए गए थे। मासूम की मौत ने स्कूल प्रबंधन और प्रशासन की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें