: जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को, जानें कैसे करें अप्लाई
Admin Sun, Apr 9, 2023
जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं की प्रवेश परीक्षा
29 अप्रैल को होने जा रही है।
यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के
लिए आयोजित की जा रही है।
यह जानकारी कवर्धा
जवाहर नवोदय विद्यालय के
प्राचार्य प्रभाकर झा ने दी ।
उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने
5वीं में जनवरी-फरवरी वर्ष 2023 में
जवाहर नवोदय विद्यालय में
6वीं में एडमिशन के लिए फार्म भरा था।
उनकी परीक्षा की तारीख तय हो गई है।
उनकी परीक्षा 29 अप्रैल को होगी।
यह परीक्षा सुबह 11ः30 बजे से शुरू होकर
1ः30 बजे तक चलेगी।
इस परीक्षा के सभी प्रश्नपत्र आफलाइन मोड में होंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को
कवर्धा जवाहर नवोदय विद्यलय के प्राचार्य प्रभाकर झा ने
कहा कि छात्र-छात्राआंे को निर्धारित समय से पहले
परीक्षा केंद्र में जाकर अपनी सीट पर बैठना होगा।
सभी पेपर ऑफ लाइन मोड में होंगे। जिसके प्रवेश पत्र
पर जिस परीक्षा केंद्र का नाम होगा।
उसको उसी परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
परीक्षार्थी परीक्षा देने जाते समय प्रवेश पत्र
अपने साथ हमेशा रखें।
इसी से उनकी पहिचान की जाएगी।
परीक्षा के दौरान नकल पूरी तरह प्रतिबंधित है।
किसी भी तरह की अवैध सामग्री किसी भी
छात्र-छात्रा के पास अगर पाई जाती है,
तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
आपके सारे सवालों के जवाब यहां
परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु लिंक
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard
अपने फार्म का रजिस्ट्रेशन नंबर
यहाँ प्राप्त कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार की मदद के लिए
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य से
मोबाइल नंबर 9479690490,
कंप्यूटर शिक्षक मो-7898252582 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन