BREAKING NEWS

शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: 6 माह के मासूम को सोते में से उठाकर नदी में फेंका, डूबने से मौत, हत्या की आशंका

Admin Sun, Apr 2, 2023

  छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने का कोशिश करते हैं Cglive24 New April 1, 2023 6 माह के मासूम को सोते में से उठाकर नदी में फेंका, डूबने से मौत, हत्या की आशंका 6 माह के मासूम को सोते में से उठाकर नदी में फेंका, डूबने से मौत, हत्या की आशंका दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी में 6 माह के मासूम शव निकाला गया है। पुलिस ने बताया कि इस बच्चे के माता पिता ने एक दिन पहले चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह गोताखोरों ने बच्चे का शव नदी से निकाला। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर ने बताया कि हिर्री निवासी दिलीप यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका 6 माह का बच्चा नगपुरा से 30-31 मार्च की रात चोरी हो गया है। दिलीप की पत्नी मालती यादव डिलीवरी के बाद से अपने मायके नगपुरा में रह रही थी। डिलीवरी के बाद वहीं रहकर इलाज करा रही थी। 31 मार्च की रात करीब तीन बजे मालती शौच के लिए उठी तब उसका बेटा सिद्धार्थ यादव सो रहा था। इधर मालती अपनी मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए चली गई। इसके बाद लौटकर देखा तो उसका बच्चा बिस्तर पर नहीं था। मालती ने बच्चे को आसपास खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद उसने अपनी मां और भाई हीरेंद्र यादव को इसकी जानकारी दी। जब बच्चे का पता नहीं चला तो उन लोगों ने नगपुरा चौकी जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद शनिवार सुबह बच्चे का शव शिवनाथ नदी में मिला। पुलिस ने जांच के लिए बनाई स्पेशल टीम: दुर्ग एसपी ने इस मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है। टीम परिजनों और गांव में पूछताछ कर रही है। एक मासूम बच्चे को कौन मारने की साजिश रच सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें