: भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट: हादसे में 4 मजदूर बुरी तरह से झुलसे, स्टील मेल्टिंग शॉप में रिपेयरिंग के दौरान हुआ विस्फोट,चिंताजनक हालत में घायलों को….
Admin Tue, Apr 25, 2023
25 अप्रैल 2023। दुर्ग जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को स्टील मेल्टिंग शॉप में ब्लास्ट के बाद आग लग गया। इस दुर्घटना में प्लांट में काम कर रहे 4 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में सभी घायलों को मेडिकल पोस्ट पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान सभी की हालत नाजुक होने पर सभी को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट में ये हादसा दोपहर के वक्त घटित हुआ। बताया जा रहा हैं कि स्टील मेल्टिंग शॉप में सभी मजदूर काम कर रहे थे। दोपहर करीब 3ः30 बजे के लगभग कैपिटल रिपेयरिंग का काम चल रहा था। ठेका कर्मी पैनल में वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां अचानक विस्फोट हो गया। इससे मौके के पास काफी तेज आग की लपटे उठी। आग इतनी तेज थी कि वहां काम करने वाले चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट: हादसे में 4 मजदूर बुरी तरह से झुलसे, स्टील मेल्टिंग शॉप में रिपेयरिंग के दौरान हुआ विस्फोट,चिंताजनक हालत में घायलों को….
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट: हादसे में 4 मजदूर बुरी तरह से झुलसे, स्टील मेल्टिंग शॉप में रिपेयरिंग के दौरान हुआ विस्फोट,चिंताजनक हालत में घायलों को….
25 अप्रैल 2023। दुर्ग जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को स्टील मेल्टिंग शॉप में ब्लास्ट के बाद आग लग गया। इस दुर्घटना में प्लांट में काम कर रहे 4 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में सभी घायलों को मेडिकल पोस्ट पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान सभी की हालत नाजुक होने पर सभी को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट में ये हादसा दोपहर के वक्त घटित हुआ। बताया जा रहा हैं कि स्टील मेल्टिंग शॉप में सभी मजदूर काम कर रहे थे। दोपहर करीब 3ः30 बजे के लगभग कैपिटल रिपेयरिंग का काम चल रहा था। ठेका कर्मी पैनल में वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां अचानक विस्फोट हो गया। इससे मौके के पास काफी तेज आग की लपटे उठी। आग इतनी तेज थी कि वहां काम करने वाले चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।
आग में झुलसे सभी मजदूर मारुति कंस्ट्रक्शन कंपनी के बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान अमित सिंह,राजू तांडी, रमेश मौर्य और रमेश पवार के रूप में हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही बीएसपी की फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंचा। आनन फानन में घायल मजदूरों को प्रारंभिक उपचार के लिए मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। यहां से उन्हें सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया गया। चारों मजदूरों को बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन घटना की जांच के बाद कुछ भी बात कहने की बात कह रहा हैं। उधर इस दुर्घटना के लिए बीएसपी प्रबंधन को पूरी तरह से जिम्मेदार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही सोमवार को प्लांट के बिलेट मिल में फ्लाइंग शियर में डिस्मेंटल करने के दौरान काफी तेजी से चिंगारी फैली और वो वहां फैली आग ग्रीस में लग गई थी।इसके बाद तुरंत वहां दमकल बुलाई गई और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिस समय वहां आग लगी सभी कर्मचारी खाना खाने गए थे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन