BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: नीट यूजी परीक्षा 7 मई से, 21 लाख 10 हजार अभ्यर्थियों ने किए आवेदन

Admin Sat, Apr 15, 2023

NEET UG 2023 Registration: इस बार नीट यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन हुए हैं। अभी तक किसी भी प्रवेश परीक्षाओं के लिए इतने बड़े पैमाने पर आवेदन नहीं किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अब तक कुल 21 लाख 10 हजार अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है। वहीं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को 13 अप्रैल तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। 80 हजार सीटें बीडीएस और आयुष मिलाकर उपलब्ध पूरे देश में एमबीबीएस की लगभग एक लाख सीटें हैं। लगभग 80 हजार सीटें बीडीएस और आयुष मिलाकर उपलब्ध हैं।   ये आँकड़े सरकारी और निजी मेडिकल कालेज को मिलाकर हैं।   इनमें से लगभग 50 हजार एमबीबीएस सीटें सरकारी मेडिकल काॅलेजों के पास हैं।   हर स्टूडेंट की चाहत है कि उसका एडमिशन सरकारी मेडिकल काॅलेज में हो।   इस तरह सरकारी काॅलेजों में एक सीट के सापेक्ष 42 दावेदार हैं।   7 मई को देशभर में होगी परीक्षा एग्जाम 7 मई को राष्ट्रीय परीक्षा की ओर से देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा का एक ही शिफ्ट में होगी और समय दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। जानकारों की मानें तो NEET UG और JEE के लिए रजिस्ट्रेशन साल-दर-साल बढ़ रहे हैं।   इसके कई कारण हैं। एक सबसे बड़ा कारण जागरूकता है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव की वजह से सुदूर गांव में बैठे युवा भी सूचनाएं समय से पा रहा हैं। बीएससी नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल कोर्सेज में नीट के जरिए एडमिशन होना भी एक महत्वपूर्ण कारण है।   6 अप्रैल तक नीय यूजी के लिए किए रजिस्ट्रेशन 2023 – 21.10 (लाख अब तक ) 2022 – 18.72 लाख 2021 – 16.14 लाख 2020 – 15.97 लाख 2019 – 15.19 लाख 2018 – 13.23 लाख कितनी है मेडिकल सीटों की संख्या ? एमबीबीएस- एक लाख बीडीएस- 28 हजार आयुष- 52 हजार साल 2014 के बाद मेडिकल कॉलेजों की संख्या लगभग 70 फीसदी और एमबीबीएस सीटों की संख्या में लगभग दो गुनी वृद्धि हुई है।   केंद्र सरकार ने बीते दिनों संसद में बताया था कि 2014 से पहले देश में कुल 387 मेडिकल कालेज थे।   अब 660 मेडिकल कॉलेज हैं। पेपर 720 नंबर का होगा और सरकारी मेडिकल कालेज से एमबीबीएस करने के लिए जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स को 650 से ज्यादा नंबर लाने होंगे। Cglive24 news

विज्ञापन

जरूरी खबरें