BREAKING NEWS

38 साल के हुए विराट कोहली, रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह का आज जन्मदिन, दुनिया भर से मिल रहीं बधा

दो दिन बंद रहेगा रायपुर का जंगल सफारी,जानिए वजह.....

को उप मुख्यमंत्री शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का ल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

राजधानी रायपुर में फरार और लंबे समय से वारंट पर चल रहे आरोपियों के खिल : रायपुर में एक रात में 181 वारंटी गिरफ्तार, सेंट्रल जोन के 7 थानों में चला अभियान

Vinod Prasad Tue, Feb 3, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर में फरार और लंबे समय से वारंट पर चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सेंट्रल जोन में एक ही रात चले विशेष अभियान के दौरान कुल 181 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक आरोपी ऐसा भी शामिल है, जो पिछले 6 साल से फरार था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

यह विशेष अभियान अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के आदेश पर चलाया गया। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सेंट्रल जोन के 7 थानों की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने वारंटियों के ठिकानों पर रातभर दबिश दी और लगातार कार्रवाई जारी रखी।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान पिछले एक सप्ताह से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चल रहा था। इसमें देवेन्द्र नगर, तेलीबांधा, सिविल लाइन, कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा और गंज थाना क्षेत्र शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान देवेन्द्र नगर से 30, तेलीबांधा से 37, सिविल लाइन से 34, कोतवाली से 32, गोलबाजार से 10, मौदहापारा से 14 और गंज से 24 वारंटी गिरफ्तार किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई आरोपी वर्षों से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। सभी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए कोर्ट में प्रस्तुत किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें