BREAKING NEWS

ब्रेकिंग : दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खड़े ट्रक से जा टकराई, एक की मौत, पांच घायल, मौके पर मची चीख-पुकार…

तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, डीपीआई ने जारी की संशोधित समय सारणी, जानिए कब से है एग्जाम…..

सरकार का नया प्लान? अब इन्हें भी मिलेगा लाभ, पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी…..

घर बैठे शुरू करें ये छोटा बिजनेस, रोजाना होगी अच्छी कमाई; कम निवेश में ऐसे शुरू करें काम, देखें पूरी डिट

LIC की इन स्कीम्स से मिल सकता है बेहतर रिटर्न

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: कवर्धा में पुलिस पर पथराव, SP समेत 16 पुलिसकर्मी घायल… झंडा हटाने पर हुआ था विवाद…

Admin Sat, Mar 4, 2023

कवर्धा/ छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में झंडा हटाने को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन हिंसक हो गया। GGP और धर्म गुरु के बीच विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर पार्टी के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एएसपी समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पार्टी के(GGP) लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी धर्म गुरु के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग शुक्रवार को रैली निकाल रहे थे। उसी दौरान यह विवाद हुआ है। हमले के बाद पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए आंसू गैस छोड़े। बल प्रयोग किया गया। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। * विवाद कैसे हुआ… भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव में कुछ समय पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने गांव के पूजा स्थल में पार्टी का झंडा लगा दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने तय किया कि, पूजा-पाठ करने वाली जगहों पर किसी पार्टी का झंडा नहीं होना चाहिए। इसके बाद 14 फरवरी को धर्म गुरुओं ने पार्टी का झंडा हटा दिया था। 14 फरवरी को जब झंडे को हटाया गया, तब भी पार्टी के लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद समाज के धर्म गुरु दुर्गे भगत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी की गई थी। पार्टी के लोगों ने कहा था कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।करीब 20 दिन बाद शुरू हुआ प्रदर्शन पिछले 15-20 दिन में धर्म गुरूओं पर जब कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को पार्टी के करीब 800 से ज्यादा लोग राजनांदगांव गांव पहुंचे। यहां से वे हाथ में लाठी लिए रैली निकालते हुए हरमो की ओर जा रहे थे जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें