BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: विवाह समारोह में एसिड अटैक, वर - वधु समेत 11 लोग झुलसे

Admin Fri, Apr 21, 2023

मामला भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम आमाबाल हिरला भाटापारा का -हमलावरों ने बिजली गुल कर वारदात को दिया अंजाम बस्तर। जिले के ग्राम छोटे आमाबाल हिरला भाटापारा में शादी के समारोह में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। एसिड अटैक की इस घटना में दूल्हा दुल्हन समेत 11 लोग झुलस गए हैं। सभी को भानपुरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सुनियोजित तरीके से बिजली गुल करके वारदात को अंजाम दिया गया है।माना जा रहा है कि हमलावर एक से ज्यादा थे। भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे आमाबाल गांव में शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच अचानक बिजली चली गई। बिजली गुल होते ही किसी व्यक्ति ने मंडप में बैठे दूल्हा - दुल्हन को टारगेट कर एसिड फेंक दिया। एसिड की जद में दूल्हा - दुल्हन तथा आसपास बैठे लोग आ गए। दूल्हा दुल्हन समेत कुल 11 लोग झुलस गए। झूलसे लोगों में सात महिलाएं शामिल हैं। Cglive24 nwes मंडप में चीख पुकार मच गई। सलामत बचे लोगों ने मोबाइल फोन टॉर्च की रोशनी में झुलसे लोगों की मदद शुरू की। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय विधायक के वाहन से झुलसे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुरी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने जख्मी लोगों और विवाह स्थल पर मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक हमलावर का सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। भानपुरी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बस्तर जिले के इतिहास में संभवतः एसिड अटैक का यह पहला मामला है। घटनाक्रम को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, उससे प्रतीत होता है कि हमलावर अकेला नहीं था, बल्कि उसके कुछ सहयोगी भी थी। इन्हीं सहयोगियों ने ट्रांसफार्मर में छेड़छाड़ कर अथवा बिजली खंभों के तारों को आपस में उलझाकर बिजली आपूर्ति ठप कर दी होगी, फिर मुख्य हमलावर ने लोगों पर एसिड फेंका होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें