BREAKING NEWS

आज से हुई सावन की शुरुआत, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

आज 30 जुलाई को सावन का पहला दिन, जाने आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत ?

: लोकसभा से पास हुआ सख्त कानून, पेपर लीक पर 10 साल की जेल और रु.10 करोड़ तक जुर्माना

‘वंदे मातरम्’ बिल, जानिए क्या बदल जाएगा नया कानून लागू होने के बाद

कच्चा तेल 88 डॉलर के करीब पहुंचा, जानें आगे क्या होगा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG : सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

Vinod Prasad Mon, Mar 23, 2026

सुकमा।  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्रावास में रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा के गर्भवती पाए जाने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका को सस्पेंड  कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को छात्रावास में रह रही एक छात्रा के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी सामने आई थी। मामला संवेदनशील होने के कारण जिला प्रशासन ने तुरंत 3 सदस्यों वाली एक जांच टीम बनाई।

20 मार्च को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पाया गया कि छात्रा के गर्भवती होने की बात अधीक्षिका को पता थी, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। छात्रावास के संचालन में भारी कमियां पाई गईं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर लापरवाही सामने आई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने अधीक्षिका माहेश्वरी निषाद (मूल पद: प्रधान पाठक) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोंटा तय किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें